किसकी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हैं?

By: May 26th, 2024 10:50 pm

1. किसका जन्म दिवस डाक्टर्ज दिवस के रूप में मनाया जाता है?

(क) डा. विधानचंद राय
(ख) डा. जाकिर हुसैन
(ग) डा. एस. राधाकृष्णन
(घ) इनमें से कोई नहीं

2. किस महापुरुष की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

(क) महात्मा गांधी
(ख) सरदार भगत सिंह
(ग) चंद्रशेखर आजाद
(घ) स्वामी विवेकानंद

3. किस भारतीय हाकी खिलाड़ी का जन्म दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

(क) रूप सिंह
(ख) जयपाल
(ग) मेजर ध्यानचंद
(घ) इनमें से कोई नहीं

4. विश्व में डाकघरों का सबसे बड़ा जाल किस देश में पाया जाता है?

(क) चीन
(ख) सं. रा. अ.
(ग) भारत
(घ) इंडोनेशिया

5. भारत में डाकघरों की संख्या लगभग है?

(क) 1.2 लाख
(ख) 1.5 लाख
(ग) 1.7 लाख
(घ) 1.9 लाख

उत्तर  : 1 क 2 घ 3 ग 4 ग 5 ख


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App