क्रैक अकादमी ने शिमला में किया छात्रों का मार्गदर्शन, करियर-पर्सनेलिटी डिवेल्पमेंट पर बांटी जानकारी

By: Aug 18th, 2025 9:52 pm

आरकेएमवी में लगाया सेमिनार, करियर-पर्सनेलिटी डिवेल्पमेंट पर बांटी जानकारी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— शिमला

टियर-2 और टियर-3 शहरों के छात्रों को करियर की सही दिशा और जरूरी कौशल देने के उद्देश्य से क्रैक एकेडमी ने आरकेएमवी कालेज, शिमला में एक दिवसीय सेमिनार लगाया। इसमें बीकॉम, बीएससी, बीए और टूरिज़्म के 350 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में क्रैक एकेडमी के विशेषज्ञ काउंसलर्स ने पर्सनेलिटी डिवेल्पमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, करियर अवेयरनेस और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इंटरएक्टिव गतिविधियों के ज़रिए छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने, पब्लिक स्पीकिंग में सुधार और टीमवर्क को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

क्रैक एकेडमी के संस्थापक और सीईओ नीरज कंसल ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र् चाहे वह कहीं भी रहता हो या उसकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और स्किल डिवेल्पमेंट के अवसर पा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App