हरे और लाल रंग का फल, बदल देगा कल, शरीर का बाल भी बांका न कर पाएंगे 8 रोग
इन दिनों बाजार में सिंघाड़ा, जिसे पानीफल या सिंघाण भी कहा जाता है, खूब देखने को मिलता है। हरे और लाल रंग का यह फल पानी में उगता है। इसे कच्चा भी खाया जाता है और उबालकर भी। इतना ही नहीं, व्रत में तो में इसके आटे का हलवा या पूड़ी खाने का चलन भी अपने यहां खूब है। पर क्या आप जानते हैं कि यह मौसमी फल अपने भीतर किन गुणों को समेटे हुए है। इन्हीं गुणों के कारण इसे सर्दियों का सुपर फूड भी कहा जाता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि इस मौसमी फल का सेवन हमें किस तरह से लाभ देता है।
पोषण से भरपूर
सिंघाड़ा पोषण से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, पोटाशियम, मैगनीज, कॉपर, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन बी-2, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। इस फल में 70 प्रतिशत से अधिक पानी होता है।
वजन को करता है कंट्रोल
सिंघाड़ा एक कम कैलोरी वाला फल है, जिसमें नाममात्र का वसा पाया जाता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे खाने के बाद देर तक भूख नहीं लगती है। इन सब कारणों से वजन नियंत्रण में बना रहता है। जिन लोगों का वजन अधिक है, उन्हें अपने आहार में सिंघाड़े को शामिल करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
पाचन को बनाता है बेहतर
सिंघाड़ा फाइबर का अच्छा स्रोत होता है, जो हमारे पाचन को सुधारता है। इस फल को खाने से जहां कब्ज की समस्या से राहत मिलती है, वहीं हमारा पाचन भी सही बना रहता है। इसके सेवन से हमें नियमित मल त्याग में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल
सिंघाड़े का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण डायबिटीज रोगियों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, वे यदि अपने आहार में सिंघाड़े को शामिल करें, तो उनको ग्लूकोज लेवल को स्थिर करने में मदद मिल सकती है।
इम्युनिटी को बनाता है स्ट्रांग
सिंघाड़ा इम्युनिटी बूस्टर भी होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, सो इसके नियमित सेवन से हमारी इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। इस कारण बीमारियों से लडऩे की हमारी क्षमता
बढ़ती है और हम कई तरह के संक्रमण से बचे रहते हैं।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल में
यदि आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं रहता है, तो आपको अपनी डाइट में सिंघाड़े को शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद पोटाशियम और सोडियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर हाई होने की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं, ऐसे लोगों को नियमित सिंघाड़ा खाना चाहिए।
शरीर को बनाए रखता है हाइड्रेट
सिंघाड़ा में 70 प्रतिशत से अधिक पानी होता है, जबकि पोटाशियम भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। इस कारण इसका सेवन शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। यदि आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो आपको सिंघाड़े का नियमित सेवन लाभ देगा।
त्वचा को बनाता है चमकदार
सिंघाड़ा त्वचा के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, ऐसे में इसके सेवन से हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स दूर होते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी बनी रहती है। इतना ही नहीं, यह ड्राइनैस को भी दूर करता है, इस कारण त्वचा की चमक बरकरार रहती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
