टी-20 वल्र्ड कप सात फरवरी से, फाइनल आठ मार्च को

By: Nov 26th, 2025 12:06 am

एजेंसियां— दुबई

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को टी-20 वल्र्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया। टूर्नामेंट के 10वें संस्करण के मेजबान भारत और श्रीलंका हैं। 20 टीमों वाला टूर्नामेंट सात फरवरी को शुरू होगा। आठ वेन्यू पर कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल आठ मार्च को आयोजित होगा। ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन तीन मैच होंगे। सभी टीमों को चार-चार के पांच ग्रुप में बांटा गया है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत को शुरुआत में आसान ग्रुप मिला है। भारत ग्रुप-ए में है, जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए हैं। शेड्यूल की घोषणा के दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि एक शानदार महिला क्रिकेट वल्र्ड कप के बाद इतनी जल्दी उपमहाद्वीप में आईसीसी पुरुष टी20 वल्र्ड कप का स्वागत करना बहुत अच्छा है। यहां क्रिकेट का जुनून बेमिसाल है और फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे।

शेड्यूल की घोषणा हमें एक कदम और करीब ले आई है। मुझे कोई शक नहीं है कि भारत में पांच और श्रीलंका में तीन वेन्यू पूरे टूर्नामेंट के दौरान एनर्जी से भरी रहेंगे। भारत सात फरवरी को यूएसए से मुंबई, नामीबिया से 12 फरवरी को दिल्ली में टकराएगा। भारत और पाकिस्तान की बीच हाई वोल्टेज मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से भिड़ेगा।

कौन टीम किस ग्रुप में

ग्रुप ए— भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया, यूएसए
ग्रुप बी— ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, ओमान, जिम्बाब्वे
ग्रुप सी— इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप डी— दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

मैच वेन्यू

टी-20 वल्र्ड कप के मैच भारत में मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम), कोलकाता (ईडन गार्डन्स), चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम), दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम) और अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में आयोजित होंगे। वहीं, श्रीलंका में कोलंबो (आर प्रेमदासा स्टेडियम), कोलंबो (सिंहलीज स्पोट्र्स क्लब) और कैंडी (पल्लिकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) में मैचों का आयोजन होगा।

भारत 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर बना विश्व विजेता

भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वल्र्ड कप जीता था। तब टी-20 वल्र्ड कप वेस्टइंडीज और यूएएस में आयोजित हुआ था। आगामी टूर्नामेंट का फॉर्मेट पिछली बार जैसा ही है। अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष दो में रहने वाली टीमें सुपर-8 राउंड में जाएंगी। सुपर-8 में फिर ग्रुपिंग होगी। यहां से टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। फिर खिताबी मुकाबला होगा।

रोहित शर्मा ब्रांड एंबेसेडर

टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित को टी-20 वल्र्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने इसकी घोषणा की। भारत ने 2016 में आखिरी बार टी-20 वल्र्ड कप की मेजबान की थी। भारत ने सबसे छोटे फॉर्मेट का वल्र्ड कप दो बार जीता है। भारत 2007 में पहली बार एमएस धोनी के नेतृत्व में चैंपियन बना था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App