हरिपुर कालेज में फाइन आट्र्स को मंजूरी
प्रदेश मंत्रिमंडल के फैसले के बाद अब छात्रों को मिलेगी एडमिशन, लड्डू बांटे
निजी संवांददाता- भटेहड़ बासा
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हरिपुर के चंद्रधर शर्मा गुलेरी महविद्यालय में फाइन आट्र्स को मंजूरी मिलने का समाचार मिलते ही हरिपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड गई । जनता डिग्री कालेज में एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय फाइन आट्र्स विषय मंत्रीमंडल द्वारा चलाने का निर्णय लिया गय। फाइन आट्र्स विषय हिमाचल के आलावा पहले डिग्री कॉलेज कोटशेरा में ही पढ़ाया जाता हैं । इस विषय को हरिपुर कालेज में जोडऩे से प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जायेगा इस विषय में 30-35 विद्यार्थी हर साल प्रवेश ले सकेंगे सकेंगे।
इस विषय साथ ही हरिपुर क्षेत्र को दूसरी सौगात जो सरकार ने दी है बस अड्डे पर इलेक्टिकल चार्जिंग है। जिस से गाडिय़ो की चार्जिंग पॉइंट लगा दिया गया जिससे लोगो को सुविधा मिलेगी। सौगातों के लिए हरिपुर के कांग्रेस कर्ताओं ने हरिपुर रैस्ट हाऊस में बैठक की तथा बाजार में खुशी पर लडू बांटे। इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा, रीना दड़ोन्च कांग्रेस एवं सदस्य महिला आयोग, पूर्व जिला परिषद सदस्य ज्योति बाला, चैन सिंह पूर्व किसान कांग्रेस देहरा, शमशेर सिंर सदस्य ओबीसी, व्यासदेव लम्बरदार, हैपी अवस्थी प्राइवेट वस आप्रेटर यूनियन, पुष्पराज रैना महासचिव पंचायती राज सदस्य, मातेश्वर शर्मा गुलेर, सूरज ठाकुर सदस्य राजपूत कल्याण बोर्ड, सुरिंद्र कुमार, संजीव उपाध्यक्ष पंचायती राज देहरा, शिव कुमार व्यापर मंडल हिमाचल प्रदेश सदस्य बैठक में उपस्थित कार्येकर्ताओं ने देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
