कबड्डी में गल्र्ज स्कूल चंबा बना चैंपियन
पुलिस मैदान बारगाह में स्पोट्र्स मीट में पाई कामयाबी, 88 खिलाडिय़ों ने मुकाबलों में दिखाया दमखम
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से मंगलवार को पुलिस मैदान बारगाह में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत एक दिवसीय गल्र्ज स्पोर्टस मीट का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान शौकत अली ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। लडकियों के लिए सौ व दो सौ मीटर दौड, शाटपुट, बेडमिंटन, कबड्डी व रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए। स्पोर्टस मीट में सौ मीटर दौड के मुकाबले में जाहिदा ने पहला, उषा ने दूसरा और कनिका ने तीसरा स्थान पाया। दो सौ मीटर दौड में कीर्ति पहले, उषा दूसरे व दिवांशी तीसरे स्थान पर रही। शाटपुट के मुकाबले में कीर्ति प्रथम, कृतिका द्धितीय व यशस्वी तृतीय रही। बेडमिंटन में मन्नत विजेता व मुस्कान उपविजेता रही। कबड्डी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की टीम विजेता और महर्षि दयानंद आदर्श विघालय की टीम उपविजेता रही। रस्साकशी के मुकाबले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा की टीम विजेता और किडस इंटरनेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल सुल्तानपुर की टीम उपविजेता रही।
विजेताओं को किया सम्मानित
मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमों व खिलाडियों को मेडल पहनाकर और स्मृति चिंह देकर पुरस्कृत करने की रस्म भी अदा की। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंबा रूपेश कुमार ने बताया कि इस एकदिवसीय स्पोर्टस मीट में 88 लडकियों ने हिस्सा लेकर विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
