Himachal winter session: तपोवन में राष्ट्र गान से शीतकालीन सत्र का आगाज, CM ने नेता प्रतिपक्ष से मिलाया हाथ

By: Nov 26th, 2025 11:34 am
Himachal Tapovan Assembly winter session CM Sukhu and Jairam Thakur greet before proceedings

पवन कुमार शर्मा—धर्मशाला

तपोवन में बुधवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया। पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों के साथ सदन में शिष्टाचार भेंट कर सत्र के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सत्र की शुरूआत में स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सदन के नेता, नेता प्रतिपक्ष और सभी सदस्यों का सदन में स्वागत किया। राष्ट्रीय गान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई, स्पीकर सहित सभी सदस्यों ने संविधान दिवस पर सदन में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोकाद्गार प्रस्तुत किए, जिसमें नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य मंत्री व विधायकों ने शोक व्यक्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App