अमृतसर में IED बरामद, दो गिरफ्तार
Nov 26th, 2025 1:40 pm
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर पुलिस ने बुधवार को एक सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री (IED) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के एक हैंडलर के संपर्क में हैं, जिससे साजिश के पीछे मजबूत क्रॉस-बॉर्डर लिंक का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी मॉड्यूल और संगठित आपराधिक समूह को बेअसर करके एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
