समग्र शिक्षा कार्यक्रमों को समय पर करें लागू
तीसा शिक्षा खंड की मासिक बैठक में प्रधानाचार्यों को दिए जरूरी निर्देश
नगर संवाददाता-चंबा
शिक्षा खंड तीसा कार्यालय में मंगलवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक प्रगति तथा विभिन्न कार्यक्रमों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में खंड कार्यक्रम अधिकारी तीसा (समग्र शिक्षा) तथा खंड विकास अधिकारी तीसा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर एवं परियोजना टीम ने अब तक आयोजित किए गए सत्रों, शिक्षकों की सहभागिता और विद्यार्थियों की भागेदारी पर विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में आकांक्षी खंड कार्यक्रम नीति आयोग की फैलो कल्पना चांदला और जेएसपी फैलो मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सन्नी कुमार ने कार्यक्रम के ब्लाक-स्तरीय क्रियांवयन और प्रगति पर अपने सुझाव सांझा किए। आगामी माह के लिए कार्ययोजना, साप्ताहिक सत्रों को नियमित सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में समग्र शिक्षा गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी ती.सा ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वे समग्र शिक्षा एवं जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रमों को विद्यालय स्तर पर समयबद्ध और प्रभावी रूप से लागू करें। तीसा खंड के विद्यालयों के मुखियाओं व प्रधानाचार्यों ने हिस्सा लिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
