विधायक ने ग्राउंड जीरो पर लिया जायजा
अनिल शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया बरसात से हुए नुकसान का आकलन
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- मंडी
सदर विधायक अनिल शर्मा द्वारा मंडी में स्कोडी खड्ड के तटीयकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग,नगर निगम मंडी,जल शक्ति विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। तटीयकरण को लेकर विस्तारपूरक चर्चा कर अधिकारियों को इसकी प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ विधायक ने निर्माणाधीन रेहड़ी फड़ी मार्केट और विश्व कर्मा मंदिर के समीप चल रहे पहाड़ी स्थिरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और चल रहे कार्य की गुणवत्ता को जांचा।
इसके साथ रेहड़ी मार्केट के कार्य का भी निरीक्षण किया और इसके तैयार होने के साथ रेहड़ी फड़ी यूनियन के साथ बैठ कर इस स्थान पर सभी को लाने के लिए उनके साथ वार्ता कर उनकी सारी शंकाओं का समाधान कर उनको नई मार्केट के लिए मनाया जाएगा। उन्होंने समाज सेवा करने वाले कुछ एक लोगों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जनता को गुमराह करना है,ये समाज सेवी युवाओं को नशे के खिलाफ लडऩे कर खेल से जुडऩे की बात करते हैं और दूसरी तरफ खेल को लेकर मेरे द्वारा प्रयासों को कभी पड्डल मैदान के अस्तित्व को लेकर जोड़ देते हैं और अगर रघुनाथ का पधर में इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण करने की बात हो तो उसको लेकर एनजीटी का हवाला देते हैं। मुझे उनकी मनोस्थिति की समझ नहीं आ रही कि वो चाहते क्या हैं एक तरफ नशे के खिलाफ बड़ी बातें कर के दूसरी तरफ खेल परियोजनाओं का बे मतलब विरोध करना समझ से परे है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
