शिवाजी मॉडल हाई स्कूल में सजा प्रोग्राम, बच्चों पर बरसे इनाम
समारोह में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
शिवाजी मॉडल हाई स्कूल कुरयाला का वार्षिक समारोह मंगलवार को लता मंगेकर कला केंद्र समूरकलां में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन शिव कुमार व एमडी अखिल अग्रिहोत्री ने की, जबकि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में हिमफेड के चेयरमैन महेश्वर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनसे पूरा विद्यालय प्रांगण तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा। बच्चों ने बावन गज का दामन, बूम-बूम, संदेशे आते हैं, कब्रां विचो बोल नी माए, मोरनी बनके, काला चश्मा, देश मेरा रंगीला सहित अन्य गीतों पर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने के लिए विधायक ने 11,000 रुपए देने की घोषणा भी की। समारोह के अंत में पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, डॉयरेक्टर विशाली अग्रिहोत्री, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, बीडीसी सदस्य शोभित गौतम, इशान ओहरी, सीमा देवी, निर्मला, रमना रानी, राजविंद्र, मोनिका शर्मा, अनु वाला, ज्योति दवी, वैशाली शर्मा, उर्मिला, जतिंद्र कौर, साहिल, रणजीत सिंह व शायना चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
