तियारा में दस दुकानदारों के चालान, एक हजार जुर्माना

By: Nov 26th, 2025 12:05 am

नगर संवाददाता – गगल
पुलिस द्वारा तंबाकू के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस थाना द्वारा ढाबों-दुकानों में जांच की गई । थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि पुलिस ने डीएवी स्कूल तियारा, दिल्ली पब्लिक स्कूल तियारा, राजकीय वरिष्ठ आदर्श माध्यमिक विद्यालय तियारा के आसपास दुकानों में छापेमारी की । थाना प्रभारी ने बताया कि इस जांच में 10 दुकानदारों के चालान किए गए और 1000 रुपए जुर्माना लगाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूलों के आसपास खुली बीड़ी सिगरेट पान मसाला गुटखा बेचने वालों को खुली सिगरेट बीड़ी और प्रतिबंधित गुटखा तंबाकू बेचने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App