टैक्स न भरने पर पानी-बिजली कटे, सूची में भाजपा-कांग्रेस के कई नेता शामिल
शिमला में 10 प्रापर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर एमसी का एक्शन
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
नगर निगम शिमला अब प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। जिन लोगों को भी नगर निगम ने अंतिम नोटिस दिया था उन्हें 15 दिन में टैक्स जमा करने को भी कहा था। ऐसे में जिन लोगों ने भी तय समय पर बिल जमा नहीं किया उनके बिजली और पानी के कनेक्शन नगर निगम ने काटना शुरू कर दिया है। अभी तक करीब 10 डिफाल्टरों के बिजली पानी के कनेक्शन काटे हैं। अब उन्हें एक मुश्त पैनल्टि के साथ टैक्स जमा करना होगा और उसके बाद ही उन्हें फिर से कनेक्शन लेने के लिए निगम एनओसी देगा। नगर निगम का साफ कहना है कि अब किसी भी डिफाल्टर को बक्शा नहीं जाएगा। टैक्स जमा करने के बाद ही इन्हें कनेक्शन दिए जाएंगे। बता दें कि नगर निगम की डिफाल्टर लिस्ट में कई भाजपा और कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।
जो भी डिफाल्टर अंतिम नोटिस के तय समय पर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं उनके बिजली और पानी के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वे पूरा टैक्स देंगे, उसके बाद ही नगर निगम उन्हें कनेक्शन लेने के लिए एनओसी देगा
– भूपेंद्र अत्री, आयुक्त एमसी शिमला
किस्तों में टैक्स जमा करने के लिए देने होंगे एडवांस चेक
नगर निगम ने डिफाल्टरों को छूट दी है कि जिना बिल लाखों में है वह किश्तों में बिल जमा कर सकता हैं। लेकिन इसके लिए डिफाल्टर को तीन चैक एडवांस में देने होंगे, ताकि यदि डिफाल्टर फिर से बिल जमा करने नहीं आता है, तो निगम चेक लगाकर टैक्स वसूलेगा। निगम का कहना है कि डिफाल्टरों से अब शतप्रतिशत रिकवरी की जाएगी। यदि कोई डिफाल्टर कार्रवाई के बाद भी बिल जमा करने नहीं आता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
