मुबारिकपुर में टॉय शॉप जलकर राख
Jul 27th, 2026 12:16 pm
अंब। अंब के मुबारिकपुर में दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग को फायर ब्रिगेड अंब व ऊना के दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर बुझाया। अग्निशमन विभाग अंब के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आग से ऋतिक कालिया की टॉय गिफ्ट की दुकान जलने से करीब 6 लाख का नुकसान हुआ है। साथ लगती दुकानों को आग से सुरक्षित बचा लिया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

