IPL 2026: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, SRH को पहले बल्लेबाजी का न्योता

By: Apr 11th, 2026 3:26 pm

न्यू चंड़ीगढ़। पंजाब किंग्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमिलयर लीग 2026 में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां पंजाब किंग के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह एक दिन का मैच है। हम यह समझना चाहते हैं कि विकेट कैसा खेलेगा। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। निहाल की जगह प्रियांश आए हैं।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान इशान किशन ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। हमारी टीम युवा है और गेंदबाज़ी में भी कई युवा खिलाड़ी हैं। टीम में दो बदलाव हैं। लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोड़ा आए हैं और प्रफुल हिंगे अपना डेब्यू कर रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिख क्लासेन, सलील अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और इशान मलिंगा।

पंजाब किंग्स (एकादश): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App