जेईई मेन्स में चमके मिनर्वा के होनहार

By: Apr 21st, 2026 10:18 pm

स्टाफ रिपोर्टर— घुमारवीं

मिनर्वा स्टडी सर्कल घुमारवीं व धर्मशाला के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान के चार छात्रों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि कुल 81 छात्रों ने 90 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में आदित्य, वरीन, प्रगुन दुबे और सान्वी शामिल हैं। 15 छात्रों ने 97 से अधिक, 38 ने 95 से अधिक तथा 50 छात्रों ने 93 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

संस्थान की एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि 70 विद्यार्थियों का चयन जेईई एडवांस्ड के लिए हुआ है। संस्थान के सीएमडी राकेश चंदेल ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा, यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का संयुक्त परिणाम है। मिनर्वा के सीएमडी राकेश चंदेल ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App