संचिता सीयूईटी पीजी Biochemistry Exam में ऑल इंडिया टॉपर, घुमारवीं की बेटी ने हासिल किया मुकाम

By: Apr 27th, 2026 10:57 pm

स्टाफ रिपोर्टर — घुमारवीं

घुमारवीं उपमंडल के बाना दा घाट से संचिता शर्मा ने सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक-1 टॉप किया है। संचिता शर्मा 2023 से दिल्ली के दौलत राम कालेज के बायोकेमेस्ट्री में पढ़ाई कर रही हैं। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से सीयूईटी पीजी बायोकेमेस्ट्री का रिजल्ट आया, जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की है। संचिता शर्मा के माता-पिता दोनों हरियाणा में शिक्षक हैं।

इनके पिता संजीव शर्मा हरियाणा के सिरसा में बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर कालांवाली में प्रिंसीपल और माता सुमन शर्मा भी इसी स्कूल में अध्यापिका हैं। संचिता शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह आठ घंटे पढ़ाई करती थी। संचिता की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार वालों का कहना है कि यह बेटी की मेहनत का परिणाम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App