Shahnaz Husain: चेहरे की खूबसूरती के लिए फेशवॉश जरूरी है या नहीं? बता रही हैं शहनाज हुसैन
Shahnaz Husain: मेरा यह मानना है कि सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कतई जरूरी नहीं है, बल्कि इसके ज्यादा इस्तेमाल से चेहरे की नेचुरल ब्यूटी खत्म होने लगती है। अगर आप अपनी जीवन शैली में उचित बदलाव करते हैं, तो आपको मेकअप की जरूरत ही नहीं पड़ती। आज हम आपको इन्हीं कुछ अच्छी आदतों वाली टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको सुंदर बनाने में मददगार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं क्या कह रही हैं मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट Shahnaz Husain—
नियमित रूप से सफाई
सबसे जरूरी बात जो समझने वाली है कि चेहरे पर ग्लो या रंगत तभी दिखेगी, जब चेहरे की नियमित रूप से सफाई की जाएगी। इसलिए रोजाना चेहरे को सुबह-शाम ठंडे पानी से धोएं, अच्छा फेसवॉश लगाएं और हफ्ते में कम से कम 2 बार स्क्रब जरूर करें।
Shahnaz Husain:
खूब पिएं पानी
खूबसूरती में त्वचा को हाइड्रेंट रखना काफी अहम माना जाता है। त्वचा को हाइड्रेंट रखने के लिए रोजाना खाली पेट पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन कीजिए, लेकिन एरिएटेड ड्रिंक्स से परहेज कीजिए। जूस, सूप, तरल पदार्थों और हरी सब्जिय़ों के सेवन से चेहरे पर प्रकृतिक निखार आता है। जब आप हरी सब्जिय़ों, मौसमी फल और तरल पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में पौषक तत्व प्रवेश करते हैं, जो कि आपको प्राकृतिक तौर पर सुंदर बनाते हैं। इसके अलावा झुर्रियां और दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं। साथ ही त्वचा में नमी बनी रहती है। अगर आप पिंपल्स, ड्राईनेस की समस्या से जूझ रही हैं, तो दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। दिन में दो लीटर पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर आ जाएंगे और शरीर बेहतर तरीके से काम करना शुरू कर देगा। पानी पीने और स्वस्थ त्वचा का गहरा संबंध है।
व्यायाम करें
सुंदर दिखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम अत्यधिक जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करेंगे, तो शरीर से बिषाक्त तत्व बाहर निकलेंगे और कोलोजन की मात्रा बढ़ेगी जिससे त्वचा कोमल, मुलायम और आकर्षक दिखेगी।
अच्छी नींद
सुंदरता निखारने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना काफी जरूरी माना जाता है। आप कम से कम 7 या 8 घंटे की नींद लीजिए। नींद के दौरान त्वचा अपने आप को रिजूवनेट करती है, जिससे आप निखरे निखरे नजऱ आते हैं।
तुलसी की भूमिका
तुलसी जी पूजा के अलावा सुंदरता निखारने में भी अहम भूमिका निभाती है। तुलसी के पत्तों को पीसकर लगाने से चेहरे का रंग साफ होता है और त्वचा ग्लो करने लग जाती है।
स्किन केयर जरूरी
अपनी त्वचा की सुबह और शाम को उचित देखभाल करें। त्वचा को उचित मात्रा में मॉश्चराइज, स्क्रब और क्लीन करें। त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना कतई न भूलें चाहे मौसम कोई भी हो। 15 या उससे अधिक एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाना स्किन के लिए फायदेमंद है, इससे त्वचा कैंसर से बचा जा सकता है। त्वचा की मृत कोशिकाओं को नियमित रूप से हटाते रहिए, लेकिन ज्यादा प्रक्रिया से त्वचा रूखी और क्षतिग्रस्त हो जाती है। त्वचा को स्क्रब करने से त्वचा अच्छे से सांस ले पाती है और खिली-खिली नजर आती है। स्क्रबर में विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदें मिलाने से इसका प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है।
तरबूज का जूस
तरबूज का जूस एक अच्छा स्किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। सभी त्वचा के लिए फ्रूट मास्क केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्स कर के मास्क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।
कूलिंग मास्क
खीरे के रस में 2 चम्मच पाउडर वाला दूध और एक अंडे का सफेद भाग मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं और जब सूख जाए तब पानी से धो लें।
बालों का ख्याल
बालों धोने के बाद उसे प्रकृतिक तौर पर हवा में सूखने दें। बहुत जरूरी न तो तब तक ड्रायर का इस्तेमाल न करें। बालों को तौलिए से कसकर बिल्कुल न बांधे, बल्कि हल्का लपेट लें, ताकि तौलिया पानी को सोख ले।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
