सुमित-हार्दिक बीसीसीआई के एक्सीलेंस कैंप को चयनित

By: Apr 6th, 2026 10:18 pm

खिलाडिय़ों को 10 मई को कैंप में करना होगा रिपोर्ट

स्टाफ रिपोर्टर— धर्मशाला

बीसीसीआई सेंटर आफ एक्सीलेंस की ओर से एलिट कैंप अंडर-16 ब्वॉयज का आयोजन किया जा रहा है। 11 मई से छह जून तक होने वाले कैंप के लिए एचपीसीए के दो खिलाडिय़ों सुमित संधू व हार्दिक शर्मा का चयन हुआ है। जिला ऊना से संबंधित सुमित संधू टीम-ए में अहमदाबाद और सिरमौर के हार्दिक शर्मा टीम-डी में जयपुर में कैंप में भाग लेंगे। चयनित खिलाडिय़ों को 10 मई को निर्धारित कैंप स्थल में रिपोर्ट करना होगा। एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने चयनित खिलाडिय़ों को धर्मशाला स्टेडियम में असेस किया जाएगा, उसके उपरांत कैंप में भेजा जाएगा। एचपीसीए ने चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App