विशेष ओपीडी… पहले दिन 45 मरीजों ने उठाया लाभ

By: Jun 8th, 2026 12:02 am

आईएमए धर्मशाला की अनूठी पहल, अब हर रविवार मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी

स्टाफ रिपोर्टर- टीएमसी
समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए धर्मशाला ने आईएमए भवन में विशेष रविवार ओपीडी की शुरुआत की है। यह सेवा प्रत्येक रविवार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएगी, जहां लोगों को विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त होगा। रविवार को आयोजित प्रथम ओपीडी में लगभग 45 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय सलाह का लाभ उठाया। इस दौरान मरीजों को बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस जनहित अभियान में अपनी सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों में शामिल रहे डा. सीएस राठौर (ईएनटी) विशेषज्ञ, डा. अतुल गुप्ता पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डा. अमित गुप्ता स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डा. कविता ठाकुर मेडिसिन विशेषज्ञ, डा. राजीव कपिला, ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों में हार्मोन एवं थायरॉयड संबंधी समस्याओं, महिलाओं के स्वास्थ्य, कान-नाक-गला रोग, हड्डी एवं जोड़ों की बीमारियोंए मधुमेहए उच्च रक्तचाप तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। आईएमए धर्मशाला ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के बुजुर्गोंए बच्चों और जरूरतमंद सदस्यों को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करें। स्वस्थ बचपन, सुरक्षित बुजुर्ग और जागरूक समाज की दिशा में आईएमए धर्मशाला का एक सार्थक प्रयास। डाक्टर अतुल गुप्ता एवं आईएमए धर्मशाला के चिकित्सकों की यह पहल सामाजिक सरोकार और चिकित्सा सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App