चेरी खाने के फायदे : वो सुपरफूड जिसकी आपको कमी खल रही है…
हर मौसम में मिलने वाला खट्टा-मीठा फल चेरी खाने में जितना टेस्टी है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद है। विटामिन सी से भरपूर इस फल को सुपर फ्रूट भी कहा जाता है, जिसमें कई पोषक तत्त्व व एंटीऑक्सीडेट्स होते हैं, जो सेहत के साथ खूबसूरती को निखारने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। जानिए चेरी के कुछ हैल्थ और ब्यूटी से जुड़े फायदे। जिनके बारे में शायद ही आप जानते हों।
बढ़ाए आंखों की रोशनी
चेरी में विटामिन ‘ए’ होता हैं जो आपके रेटिना को स्वस्थ रखता है और आंखों की रोशनी बढ़ाता है। खासकर यह फल उन मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है जो मोतियाबिंद की बीमारी से ग्रस्त होते हैं।
तेज करे याददाश्त
अगर ब्रेन मेमोरी कमजोर है, तो अपनी डाइट में चेरी को शामिल करें। रोजाना चेरी खाने से दिमाग तेज होता है। दरअसल इस फल में एंथोसाइनिन नाम का लाल रंग का पिगमेंट होता हैं, जो दिमाग में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है जिससे दिमाग तेज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है।
मोटापा घटाए
100 ग्राम चेरी में सिर्फ 63 कैलोरी होती है, जिस वजह से डाइटीशियन इस फल को खाने की सलाह देते हैं। चेरी में वसा की मात्रा कम होती है। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है और बॉडी को प्रॉपर एनर्जी मिलती है। इससे आंतों में जाने वाली कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण की प्रक्रिया कम होती है जिससे वजन तेजी से कम होता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल
रोजाना चेरी खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। चेरी में एंथोसाइनिन नाम का रसायन होता है, जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा देता है, जिससे बॉडी में ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है और डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो अपनी डेली डाइट में 1 चेरी जरूर खाएं, मगर इससे पहले डाक्टर से संपर्क भी करें।
हड्डियां बनती हैं मजबूत
बहुत से लोगों को हाथों-पैरों की हड्डियों में दर्द होने या हड्डियां संबंधी कई प्रॉब्लम्ज होने लगती हैं। इससे राहत पाने के लिए रोजाना चेरी खाएं। चेरी में विटामिन और कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है, जो कोलेजन और टिश्यू के लिए फायदेमंद होते हैं।
दिल के लिए हेल्दी
अधिकतर लोगों को दिल संबंधी प्रॉब्लम रहती है, ऐसे में चेरी का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है। चेरी में पोटाशियम, जिंक, आयरन, मैगनीज होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन दिल की बीमारियों से बचाए रखता है। डाक्टर के मुताबिक चेरी में सोडियम, कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जिसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
ऑयली स्किन
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ऐसे में आपको खट्टी चेरी का मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। चेरी का पेस्ट तैयार करें और अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर बाद धो लें। इससे स्किन सॉफ्ट व फेयर होगी।
डेड स्किन सैल्स
गर्मियों में अकसर स्किन डेड लगने लगती है, ऐसे में चेरी मास्क स्किन के डेड सैल्स को हटाकर उनमें फ्रेशनैस लाता है। मास्क बनाने के लिए 1 चम्मच ओटमील में 2 चम्मच चेरी का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।
गठिया से राहत
अधिकतर लोगों को गठिए की शिकायत रहती है, जो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाने की कारण होती है। चेरी में एंथोसाइनिन तत्त्व होता है, जो यूरिक एसिड लेवल को कम करता है और गठिया से छुटकारा दिलाता है। गठिया के मरीजों को रोजाना 15 से 20 चेरी जरूर खानी चाहिए क्योंकि इससे दर्द और बीमारी दोनों गायब हो जाते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
