धर्मशाला बाइपास की रिपेयर, गाडिय़ों के लिए जल्द खुलेगा
एक साल बाद एनएच की हुई मरम्मत, मार्ग के बहे हिस्से पर कंक्रीट का पुल तैयार
नगर संवाददाता- धर्मशाला
स्मार्ट सिटी धर्मशाला का बाईपास रोड (चीलगाड़ी मार्ग) अंतत: लगभग एक वर्ष बाद रिपेयर कर दिया गया है तथा कुछ समय में वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। ध्यान रहे कि उक्त मार्ग का एक हिस्सा गत वर्ष बरसात के मौसम में टूट कर बह गया था, जिसे रिपेयर करने में मोर्थ को लगभग एक वर्ष का समय लग गया है। अभी भी मार्ग पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हुआ है, लेकिन मार्ग के टूट कर बहे हिस्से पर कंक्रीट का पुल बन कर तैयार हो गया है तथा पुल के नीचे नाले के पानी की निकासी हेतु उचित प्रावधान किया गया है, ताकि आगामी बरसात के मौसम में पानी के वेग से सडक़ के इस भाग को नुकसान न पहुंचे।
बता दें कि उक्त मार्ग का गत वर्ष बरसात के मौसम में भारी बारिश के कारण बड़ा हिस्सा टूट कर बह गया था, जिस कारण सडक़ का आधा हिस्सा ही वाहनों के आवागमन के लिए उपलब्ध था। छह माह की लंबी प्रतीक्षा के बाद फरवरी में सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने इस सडक़ की मरम्मत का कार्य शुरू किया तथा जेसीबी लगा कर सडक़ के बचे हुए भाग को भी तोडक़र कल्वर्ट बना कर उसके ऊपर पूरी तरह नई सडक़ बिछाने का कार्य शुरू किया, लेकिन इस कार्य को पूरा करने से पहले ही मोर्थ के सभी उपकरण कार्यस्थल से गायब हो गए। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग की ऐसी दयनीय स्थिति व अनदेखी मोर्थ व स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्रचिन्ह लगा रही थी। एक ओर शहर के विकास व सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सडक़ जैसे आधारभूत ढांचे की मरम्मत के लिए शहरवासियों को एक वर्ष की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
