Divya Himachal Survey : शोर हमें पसंद नहीं
जीवन ऋषि
सैलानी बनकर अतिथि देवोभव का मजाक बनाने वाले हुड़दंगियों पर हिमाचल के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। दिव्य हिमाचल मीडिया हाउस के ताजा सर्वे में 91 प्रतिशत लोगों ने हिमाचल सरकार से मांग उठाई है कि हुड़दंग मचाने वालों के लिए कोड आफ कंडक्ट लागू करने का वक्त आ गया है। हाल ही में हिमाचल के कई शहरों में बाहरी राज्यों के लोगों ने हुड़दंग मचाया है। इसी मसले पर दिव्य हिमाचल ने अपने ताजा सर्वे में सवाल उठाया था कि ‘क्या हिमाचल को पर्यटकों का हुड़दंग देखते हुए आचार सहिंता बनानी चाहिए?’
इस सवाल पर 91 प्रतिशत लोगों ने दिव्य हिमाचल टीवी के फेसबुक पेज, दिव्य हिमाचल के यूट्यूब चैनल और लोकप्रिय न्यूज वेबसाइट दिव्य हिमाचल डॉटकॉम पर ‘हां’ के आप्शन पर क्लिक किया। इन सभी लोगों ने साफ संदेश दिया कि सैलानी आएं, मौज करें, लेकिन शोर शराबा हमें पसंद नहीं। महज आठ प्रतिशत लोगों ने कड़ी कार्रवाई न करने की बात कही। उन्होंने ‘नहीं’ आप्शन पर लाइक दिया, जबकि एक प्रतिशत ने पता नहीं कहकर सवाल का जवाब देना वाजिब न समझा। सर्वे में कुल 891 प्रबुद्धजनों ने अपना पक्ष रखा। इसमें यूट्यूब पर सबसे ज्यादा रिएक्शन मिले, तो दिव्य हिमाचल डॉटकॉम और फेसबुक पेज पर भी लोगों ने राय दी। कुल मिलाकर लोगों ने हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई मांगी है।
शर्मनाक घटनाएं
कुल्लू जिला के कसोल में गोलीकांड मनाली में लोकल पर गाड़ी चढ़ाना शिमला में थार में हुड़़दंग लाहुल के सिस्सू में बदसलूकी कोकसर में शोर शराबा करना कई जगह पेट्रोल भरवाकर पेमेंट न करना धर्मशाला में सरे बाजार उत्पात मचाना
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
