मंडी मुख्य मार्ग पर रात को फेंकी जा रही गंदगी

By: Jun 8th, 2026 12:02 am

अग्घार से कोठी तक के मार्ग को बना दिया डंपिंग साइट, कोठी के नजदीक हालात खराब

स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
ऊना से मंडी जाने वाले मुख्य मार्ग को अग्घार से लेकर कोठी के बीच डपिंग साइट बना दिया गया है। एक मोर्ड पर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कोठी के नजदीक काफी मात्रा में गंदगी को फेंका जा रहा है। इस वजह से यहां सडक़ मार्ग किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यह आलम इन दिनों का नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे हालात यहां देखे जा चुके हैं। लोग इसका विरोध तो करते हैं लेकिन कोई असर होता नहीं दिख रहा। खासकर रात के समय इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा है जिस कारण गंदगी फेंकने वालों का पता नहीं चल पाता। यहां साथ ही छोटा नाला है, लेकिन गंदगी सडक़ मार्ग के किनारे बिखरी रहती है। कई तरह के कचरे को यहां पर लाकर उड़ेल दिया जाता है।

रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा यहां पर देखने को मिला। कोठी के नजदीक मोड़ पर काफी मात्रा में गंदगी को फेंका गया था। जिस स्थान पर गंदगी फेंकी गई है उससे कुछ मीटर की दूरी पर एक फॉस्ट फूड की दुकान भी संचालित है। बता दें कि मंडी से ऊना जाने वाला मुख्य मार्ग काफी व्यस्ततम हैं तथा दिन रात वाहनों की आवाजाही होती है। लंबे रूट के की बसें इस मार्ग से होकर दिन व रात के समय गुजरती हैं। कोठी के पास रात के समय गंदगी लाकर सडक़ मार्ग किनारे फेंक दी जाती है। बताया जाता है कि इस कार्य को रात नौ से 10 बजे के उपरांत अंजाम दिया जाता है, जिस समय वाहनों की मूवमेंट में कमी होती है। दुकानें बंद हो जाती हैं तथा लोग अपने घरों में सो रहे होते हैं। लोगों को सडक़ मार्ग किनारे पड़ी गंदगी का पता सुबह के समय चलता है जब वे सैर करने के लिए जाते हैं। सडक़ मार्ग किनारे लगे कचरे के ढेर में कौए बैठे हुए नजर आते हैं। गदंगी की वजह से यहां पर दुर्गंध फैली रहती है तथा राहगीर परेशान होते हैं। लोग कई बार यहां गंदगी फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों की यह भी मंाग है कि यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाए ताकि गंदगी फेंकने वालों को पकड़ा जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App