लहसुन 150, प्याज 100 का तीन किलो बिका

By: Jun 8th, 2026 12:02 am

सोलन के पुराने बस स्टैंड पर सजी संडे मार्केट, लोगों ने जमकर की खरीददारी

निजी संवाददाता-सोलन
शहर के पुराने बस स्टैंड परिसर में रविवार को लगने वाली संडे मार्केट में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सस्ते दामों पर ताजा फल और सब्जियां उपलब्ध होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने यहां पहुंचकर खरीद दारी की। छुट्टी के दिन परिवारों के साथ आए लोगों ने सप्ताहभर की जरूरत का सामान खरीदा, जिससे बाजार में पूरे दिन रौनक बनी रही। बाजार में प्याज 100 रुपए में 3 किलो बिका। फल विक्रेताओं के स्टॉल पर भी अच्छी भीड़ रही। खरीददारी करने आए लोगों का कहना था कि संडे मार्केट में अन्य बाजारों की तुलना में उचित दामों पर ताजा सामान मिल जाता है। सब्जी बेचने आए विक्रेताओं ने बताया कि पिछले कुछ सप्ताह की तुलना में इस बार ग्राहकों की संख्या अधिक रही। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, खीरा और नींबू की मांग बढ़ी हुई है।

ये रहे सब्जियों और फलों के दाम
सब्जिया रेट
टमाटर 40
घिया 50
गोभी 40
खीरा 40
मूली 40
कद्दू 30
पहाड़ी आलू 30
डायमंड आलू 20
भिंडी 40
सब्जिया रेट
चुकंदर 40
लहसुन 150
पहाड़ी टमाटर 40
कच्चा आम 40
खरबूजा 20
तरबूज 20
पालम 60
केला 50
नींबू 30


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App