दादी मां के नुस्खे

By: Jun 27th, 2026 12:15 am

* मुंह के छालों से राहत के लिए हरी इलायची के दानों को पीसकर, थोड़ा सा शहद मिलाकर, इस पेस्ट को छालों पर 5 मिनट लगाएं और लार टपकने दें। इससे मुंह के छालों से आराम मिलेगा।
* शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुंह के छालों पर करें और लार को मुंह से बाहर टपकने दें। इससे मुंह के छालों से आराम मिलता है।
* पान के पत्तों का रस निकालकर, इसमें देशी घी मिलाकर छालों पर लगाकर मुंह नीचे करके लार गिरा दें। इससे छाले बहुत जल्दी ठीक हो जाते हंै।

Email : feature@divyahimachal.com
पाठकों से-अगर आपको कोई घरेलू स्वास्थ्य नुस्खा आता है, तो आप भी इस स्तंभ में शामिल हो जाइए। आपके नुस्खे हम नाम सहित प्रकाशित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App