207 मरीजों की सेहत जांची

By: Jun 29th, 2026 12:52 am

बाशिंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने उठाया फायदा

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
कुल्लू वैली हॉस्पिटल ने सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग में कर सेवा दल के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढक़र भाग लिया। शिविर में ऑर्थोपेडिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डा.राजेश ठाकुर और जनरल व लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉण् मोहित कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा नि:शुल्क नेत्र जांच, लैब टेस्ट किए गए और जरूरी दवाइयां भी बांटी गईं। कुल 207 मरीजों की जांच की गई। कई मरीजों में सर्जरी की जरूरत पाई गई। ऐसे पात्र मरीजों का आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बाशिंग के प्रधान अजय कुमार और उपप्रधान निर्मला ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल को ग्रामीणों के लिए लाभकारी बताया।इस मौके पर कर सेवा दल के मैनेजर मनदीप, कुल्लू वैली हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सतीश सरोचए पीआरओ विजय गौतम, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव अभय समेत अस्पताल और कर सेवा दल के सदस्य मौजूद रहे। कल्लू वैली हॉस्पिटल ने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाते रहने की बात कही ताकि लोंगों को लाभ मिले।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App