आग लगने से मकान जलकर राख

By: Jun 29th, 2026 12:49 am

कार्यालय संवाददाता-जोगिंद्रनगर
उपमंडल की ग्राम पंचायत रोपा-पधर के गांव भटवाड़ी में आग लगने से हल्कू राम व सुरेंद्र कुमार के मकानों में लगी आग लगने से मकान जलकर राख हो गए हैं। आग के कारण घर में रखे टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। आग के कारण दोनों प्रभावित परिवारों को लगभग पांच लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने की सूचना मिलने पर जोगिंदरनगर से अग्निशमन दल ने मौका पर पहुंचने पर आग पर काबू पाने में मदद की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App