एचपीयू बिजनेस स्कूल ने जारी की एमबीए प्रवेश कटऑफ, इस डेट से इंटरव्यू
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एचपीयू मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट-2026 के तहत एमबीए प्रवेश का कटऑफ जारी कर दी है। इसके साथ ही सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है।
अधिसूचना के अनुसार सब्सिडाइज्ड सीटों में ओपन टू ऑल श्रेणी के लिए 36.50 अंक, इंटरनल जनरल के लिए 32.50, एससी के लिए 27.00, एसटी के लिए 26.50, दिव्यांग के लिए 21.75, ईडब्ल्यूएस के लिए 30.25, सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए 24.00 और जम्मू-कश्मीर माइग्रेंट श्रेणी के लिए 21.75 अंक कट-ऑफ निर्धारित किया गया है। नॉन-सब्सिडाइज्ड श्रेणी के लिए कटऑफ 9.50 अंक तय की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सब्सिडाइज्ड सीटों के विद्यार्थियों के लिए ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू 13, 14, 15 और 16 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए यह प्रक्रिया 20 से 25 जुलाई तक चलेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

