नौकरी चाहिए, तो 29 तक करें अप्लाई
सुजानपुर में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद, पात्र कर सकते हैं आवेदन
निजी संवाददाता – सुजानपुर
बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर एक के आंगनबाड़ी केंद्र में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता के एक पद और ग्राम पंचायत दाड़ला के आंगनबाड़ी केंद्र मिहाड़पुर, ग्राम पंचायत करोट के आंगनवाड़ी केंद्र करोट, ग्राम पंचायत जोल पलाही के आंगनवाड़ी केंद्र जोल, ग्राम पंचायत चमियाणा के आंगनवाड़ी केंद्रों झुलानी एवं भरमाड़ तथा ग्राम पंचायत डेरा के आंगनबाड़ी केंद्र टिक्करू में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए पात्र महिलाओं से 23 जून शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में सादे कागज एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदक की आयु विज्ञापन की तिथि अर्थात 4 जून को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आय के संबंध में कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता के पद हेतु यदि कोई कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आवेदन करती है, तो ऐसी स्थिति में आवेदक को आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना परिवार की वार्षिक आय में नहीं की जाएगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
