itel ने भारत में लांच किया नया फीचर फोन Power 451

By: Jun 27th, 2026 11:46 am

नई दिल्ली। itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन Power 451 लांच किया है। फोन में 2500mAh बैटरी, Type-C चार्जिंग, 2.4-इंच डिस्प्ले और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें Bluetooth, वायरलेस FM और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कीमत की बात करें तो itel Power 451 की कीमत 1,699 रुपए रखी गई है। यह Blue, Green, Purple और Black कलर ऑप्शन्स में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस फीचर फोन के साथ 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा बॉक्स में फ्री बैक कवर भी दिया जा रहा है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Power 451 में 2.4-इंच डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए itel फोन में AI एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन (AI-ENC) फीचर मिलता है, जो कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने का दावा करता है। फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जो फीचर फोन सेगमेंट में कम देखने को मिलता है।

itel Power 451 में 2500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Super Battery Mode के साथ यह 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन में Bluetooth कनेक्टिविटी, वायरलेस FM रेडियो, FM रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और 60 कॉल लॉग्स का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें VGA कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज के लिए फोन में 32GB तक microSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें King Voice फीचर और 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, आसान कॉलिंग और बेसिक फीचर्स वाला फीचर फोन चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App