कार-बाइक की टक्कर में मैकेनिक की मौत
कुलरूही में एक्सीडेंट, पेट्रोल पंप पर गया था तेल भरवाने, पुलिस ने दर्ज किया मामला
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
थाना अंब के तहत अंब-मुबारिकपुर रोड पर पड़ते कलरूही पुल पर हुई एक सडक़ दुर्घटना में 40 वर्षीय एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र गुरलाल निवासी राजपुर जसवां के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद यह सडक़ हादसा उस समय हुआ, जब मुबारिकपुर की तरफ जा रही एक कार की विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकल से टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि मोटरसाइकल सवार की मौके पर ही मौत हो गई,। बताया जा रहा है कि दिनेश कार आदर्श नगर अंब में बाइक मेकेनिक था और वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर गया था और वापस आते हादसा हो गया। डीएसपी अंब अनिल पटियाला ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय उस्ताद होना भेज दिया है।
चोरों ने घर के ताले तोडक़र चुराई नकदी और सामान
घनारी। थाना अंब के अंतर्गत पड़ते गांव हरवाल में स्थित एक करियाना दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के सभी ताले तोडक़र अंदर घुसे और नकदी सहित कुछ सामान लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक पूरन चंद ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के सभी ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर जांच करने पर नकदी और कुछ सामान गायब मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है तथा चोरों की पहचान के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
