पंजाब यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 89.42% अभ्यर्थी हुए शामिल

By: Jun 28th, 2026 3:33 pm

मुकेश संगर – चंडीगढ़

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू), चंडीगढ़ द्वारा रविवार को एलएलबी (3 वर्षीय) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 2,448 अभ्यर्थियों में से 2,189 उम्मीदवार शामिल हुए, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 89.42 दर्ज किया गया। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक चंडीगढ़ में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

पंजाब यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन और निगरानी के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। परीक्षा के दौरान नकल रोकने के उद्देश्य से मोबाइल फोन और अन्य वाई-फाई सक्षम उपकरणों के उपयोग को नियंत्रित करने के लिए जैमर भी लगाए गए थे।

उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रश्न पुस्तिका और उत्तर कुंजी को पीयू परीक्षा वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App