खस्ताहाल सडक़ों-खराब स्ट्रीट लाइट्स पर भडक़े लोग

By: Jun 8th, 2026 12:02 am

रुल्दूभट्ठा वार्ड में उठा मुद्दा, एंबुलेंस के एफआरए को लेकर वार्ड सचिव पर हस्ताक्षर न करवाने के लगाए आरोप

स्टाफ रिपोर्टर – शिमला
नगर निगम शिमला के रुल्दूभट्ठा वार्ड में पार्षद सरोज ठाकुर की अध्यक्षता में वार्ड सभा की बैठक हुई। बैठक में लोगों ने खस्ताहाल सडक़ों, रास्तों और प्रमुख्ता से खराब स्ट्रीट लाइटस की समस्या को बताया। लोगों ने वार्ड सभा में कहा कि लंबे समय से वार्ड में सडक़ों और रास्तों के खस्ताहाल हैं वहीं स्ट्रीट लाइटस भी खराब पड़ी हैं। जंगली रास्ता होने के कारण यहां पर आना जाना लोगों का मुश्किल हो गया है। अक्सर लोग यहां खराब रास्तों और खराब स्ट्रीट लाइटस से अंधेरा होने के कारण गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। वार्ड के लोगों ने कहा कि नगर निगम को भी कई बार इसकी शिकायत की गई बावजूद इसके भी समस्या का समाधान नहीं हुई है। वार्ड सभा में एंबुलेंस रोड के एफआरए का मामला भी गरमाया। वार्ड के लोगों ने कहा कि जब एफआरए के लिए आवेदन किया जाता है तो 90 दिन के अंदर स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर लिए जाते हैं।

इसको लेकर वार्ड सचिव ने कोई प्रक्रिया ही नहीं की। ऐसे में वार्ड के लोगों ने आरोप लगाए कि वार्ड सचिव की लापरवाही के कारण वार्ड में एंबुलेंस रोड का काम ही लटक गया है। ऐसे में इस पर लोगों ने सचिव से जवाब भी मांगा है। इसके अलावा वार्ड में बिजली के खंभो और नई स्ट्रीट लाइटस लगाने को लेकर भी मांग उठाई गई है। वहीं वार्ड सभा में लोगों ने कालीबाड़ी के समीप नगर निगम की खाली जमीन पर सामुदायिक भवन की भी मांग की है। लोगों का कहना है कि वहां पर सामुदायिक भवन बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। बता दें कि रूड़दूभ_ा वार्ड की पार्षद सरोज ठाकुर नगर निगम के हर हाउस में इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाती है। लेकिन हाउस में भी आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिलता है। ऐसे में लोग इसको लेकर भडक़ गए हैं।

पार्षद सरोज ठाकुर के बोल

पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि वार्ड सभा में उठाए गए सभी मुद्दों को नगर निगम हाउस में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस रोड के एफआरए मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी न होने से लोगों में रोष है और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App