ब्रेन ऑफ हिमाचल-2027 का पोस्टर लांच, 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को फ्री कोचिंग देगा एस्पायर संस्थान
सीएम ने किया शुभारंभ, 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को फ्री कोचिंग देगा एस्पायर संस्थान
दिव्य हिमाचल ब्यूरो — शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को ‘एस्पायर टेलेंट हंट’ परीक्षा ब्रेन ऑफ हिमाचल 2026 का पोस्टर जारी किया। यह टेलेंट हंट एग्जाम 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से एस्पायर संस्थान मेधावी विद्यार्थियों का सुपर-50 बैच चयनित करेगी। ब्रेन ऑफ हिमाचल परीक्षा में पिछले साल भी 20,000 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने अपना भाग्य आजमाया था। परीक्षा के टॉपर छात्र को ऑल्टो कर इनाम के तौर पर मिली थी। इस बार एस्पायर संस्थान हिमाचल सरकार के साथ मिलकर 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को नीट और जेईई की नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करेगा।
कोचिंग का पूरा खर्च संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा तथा इन बच्चों को अध्ययन सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार और एस्पायर के प्रबंध निदेशक योगेंद्र मीणा भी उपस्थित थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
