Punjab News: सीमा पार से हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

By: Jun 27th, 2026 12:19 pm

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। वे सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में अमृतसर के छेहरटा थाना और मकबूलपुरा थाना में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि हथियार तस्करी से जुड़े अन्य सहयोगियों और पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। गौरव यादव ने कहा कि राज्य में अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार संचालित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App