50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A27 5G भारत में लांच
नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G लांच कर दिया है। स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। सैमसंग की A सीरीज के इस स्मार्टफोन के लिए चार कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A27 5G की 5000mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12MP का कैमरा है।
इस स्मार्टफोन की अमरीका में शुरुआती प्राइस 349.99 डॉलर (लगभग 30,000 रुपए) का है। हालांकि कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। Samsung Galaxy A27 5G को लाइट पिंक, ब्लू, लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री 3 जुलाई से शुरू होगी।
फोन के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Samsung Galaxy A27 5G में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे फीचर्स मिलते हैं। Samsung Galaxy A27 5G की 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में Samsung Knox Vault सिक्योरिटी मिलती है। Samsung Galaxy A27 5G का साइज 162.4 × 78.2 × 7.8 mm और भार लगभग 200 ग्राम का है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

