रैंकिंग में एसडी कालेज का डंका, इंडिया टुडे और वीक-हंसा सर्वे में हासिल किया शीर्ष स्थान
मुकेश संगर— चंडीगढ़
शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के दम पर सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कालेज ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। पिछले सालों की तरह देश के दो प्रतिष्ठित कॉलेज रैंकिंग सर्वे इंडिया टुडे-एमडीआर, बेस्ट कॉलेजिस सर्वे 2026 और वीक-हंसा रिसर्च सर्वे 2026: इंडियास बेस्ट कॉलेजिस में जीजीडीएसडी कालेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों में शीर्ष स्थान हासिल किए हैं। यह उपलब्धि जीजीडीएसडी कालेज की मजबूत शैक्षणिक विरासत, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक शिक्षण प्रणाली, शोध एवं नवाचार आधारित शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण हैं। दोनों प्रतिष्ठित सर्वे में कालेज ने उत्तरी क्षेत्र को छोडक़र शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई। इंडिया टुडे, एमडीआर, बेस्ट कालेज सर्वे 2026 में जीजीडीएसडी कॉलेज ने बीबीए, साइंस, बीसीए और कॉमर्स में पहला रैंक हासिल किया, जबकि आट्र्स में दूसरा रैंक प्राप्त किया।
वहीं, वीक-ृहंसा रिसर्च सर्वे 2026 में कालेज ने साइंस और कॉमर्स में पहला रैंक तथा आट्र्स में दूसरा रैंक हासिल कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता को साबित किया। राष्ट्रीय स्तर पर भी कालेज का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। इंडिया टुडे-ृएमडीआर सर्वे 2026 में कालेज ने बीबीए में 21वां, साइंस में 24वां, बीसीए में 28वां, कॉमर्स में 29वां और आट्र्स में 41वां रैंक हासिल किया। वीक-हंसा सर्वे 2026 में कालेज ने साइंस में 22वां, कामर्स में 29वां और आट्र्स में 35वां रैंक प्राप्त कर देश के अग्रणी संस्थानों में अपनी जगह बनाई। कालेज के प्रिंसीपल डा. अजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा किस यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

