सीएम से मिले शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने का दिलाया भरोसा
वरिष्ठ संवाददाता-शिमला
हिमाचल के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल का दौरा कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला लौट आए हैं। शिमला पहुंचते ही कांग्रेस के शिमला ग्रामीण जिला अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें भरोसा दिलाया कि संगठन में सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विश्वास जताया कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष शिमला ग्रामीण में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे। हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में हरि कृष्ण हिमराल को शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

