भाजपा मंडल ने बस स्टैंड पर लगाया भंडारा
कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर कुमार रहे मौजूद
स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू मेले के उपलक्ष्य पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा बंगाणा बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद चने पुड़ी खीर वितरित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे सेवा भाव के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया और स्वयं भोजन परोसकर धार्मिक सेवा की परंपरा को निभाया।
इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पीपलू मेला क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में सभी लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है और भाजपा मंडल हर वर्ष इसी भावना के साथ भंडारे का आयोजन करता है। दविंदर कुमार भुट्टो ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष पीपलू मेले के तीनों दिनों तक कुटलैहड़ भाजपा मंडल की ओर से लगातार भंडारा लगाया जाता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
