समर फेस्टिवल के लिए राजधानी पर्यटकों से गुलजार

By: Jun 8th, 2026 12:02 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
समर फेस्टिवल के आगाज से पहले राजधानी शिमला पर्यटकों से गुलजार हो गई है। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है और अधिकांश कमरे 12 जून तक एडवांस बुक हैं। होटल कारोबारियों ने पर्यटकों से ऑनलाइन बुकिंग कर ही शिमला आने की अपील की है। उधर, बढ़ती पर्यटक संख्या के चलते रविवार को शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति रही।

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों को टुटीकंडी और शोघी पाॄकग का उपयोग करने तथा यातायात संबंधी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है। समर फेस्टिवल और ऑल इंडिया आर्टिस्ट फेस्टिवल के चलते पर्यटन कारोबार में भी तेजी आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App