अमन त्रिवेदी आट्र्स की भव्य झांकियों ने जीता दिल

By: Jun 8th, 2026 12:02 am

यादगार रही मां भगवती संकीर्तन मंडल की 21वीं संध्या

निजी संवाददाता – चांदपुर
बिलासपुर शहर के मुख्य बाजार के साथ लगती लोअर मेन मार्केट में बीती रात भक्तिमय सुर और ताल का ऐसा अदभुत संगम बना कि श्रद्धालु भोर होने तक अपने स्थानों पर झूमते रहे। मां भगवती संकीर्तन मंडल के बैनर तले आयोजित 21वें विशाल भगवती जागरण को सफल बनाने के लिए प्रधान चंद्रशेखर हांडा और उनकी टीम में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों की मेहनत ने इस संध्या को यादगार बना दिया। मंदिर न्यास के पुजारी पंडित बाबू राम शर्मा द्वारा विधिवत रूप से मंत्रोच्चारण के साथ ज्योतियों को प्रतिष्ठापित किया गया।

लोगों ने कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मां के आगे शीश नवाया। इसी के साथ भजन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हरियाणा के सिरसा जिला से आमंत्रित तंशुल मक्कल ने मां भगवती के भजनों से श्रद्धालुओं को सराबोर किया। जबकि इसके बाद चंबा से आए काकू राम ने भी देवी मां का गुणगान किया। इन दोनों कलाकारों ने हिंदी पंजाबी और पहाड़ी भजन गाकर मां के चरणों में हाजरी लगाई। इस दौरान बिलासपुर के प्रसिद्ध अमन त्रिवेदी आर्टस द्वारा भव्य झांकियों का आयोजन किया गया।

थैंक्स कहा

मां भगवती संकीर्तन मंडल के प्रधान चंद्रशेखर हांडा ने जागरण के सफल आयोजन के लिए सभी नगरवासियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App