नर्स की यूनिफॉर्म को भारतीय लुक देने की जरूरत
Jun 7th, 2026 10:11 pm
मुंबई। कंगना रणौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ जल्द आ रही है। इस फिल्म में कंगना ने एक नर्स का किरदार निभाया है। अब कंगना ने फिल्म के प्रोमोशन के दौरान नर्स के ड्रेस कोड को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अभी तक नर्स की जो यूनिफॉर्म होती है, उसमें ब्रिटिश इन्फ्लुएंस दिखता है और इन्हें रीडिजाइन करके भारतीय लुक देने की जरूरत है।
कंगना ने कहा कि डॉक्टर्स के जो कपड़े होते हैं, वो सही हैं फ्लेक्सिबल, लेकिन नर्स का अभी भी ट्रेडिशनल यूनिफॉर्म स्टाइल है। कंगना ने कहा, मुझे लगता है जो ड्रेस कोड है, ब्रिटिश नर्स का वो अब भी है। कंगना ने कहा, फ्यूचर में इसे थोड़ा इंडियन लुक में लाना चाहिए, जो पॉजिटिव चेंज होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
