वीकेंड पर कसौली-चायल पहुंचे सैलानी, बढ़ी रौनक

By: Jun 8th, 2026 12:04 am

मैदानी राज्यों की तपिश से बचने के लिए हिल स्टेशनों का रुख, पर्यटन कारोबार में आई तेजी

निजी संवाददाता-कसौली
मैदानी राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कसौली और चायल पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर यहां देशभर से आए सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिला है। इन दिनों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्रभीषण गर्मी से राहत पाने कसौली पहुंचे सैलानी, गुजरात और बिहार सहित कई राज्यों से पर्यटक कसौली पहुंच रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने के साथ ही पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

रविवार को कसौली में हजारों पर्यटक वाहन पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र गुलजार नजर आया। मंकी प्वाइंट स्थित संजीवनी हनुमान मंदिर, ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च, मॉल रोड, हेरिटेज मार्केट, सनराइज व सनसेट प्वाइंट तथा गिलबर्ट ट्रेल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की बढ़ती आमद से होटल, रेस्तरां, टैक्सी और होमस्टे व्यवसाय को अच्छा लाभ मिल रहा है।

वीकेंड पर बढ़ी रौनक
वीकेंड के चलते कसौली उपमंडल में पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा देखने को मिल रहा है। पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ से क्षेत्र का पर्यटन कारोबार पूरी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App