मंडी में पिलाई ‘दो बून्द जिंदगी की’
स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
मंडी में सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बून्द जिंदगी के पिलाए गए। इस वर्ष जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के अनुमानित 61,604 बच्चों को उनके नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों और पोलियो बूथों पर पोलियो की खुराक दी जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 558 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य कर्मचारी और स्वयंसेवक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन बूथों पर रविवार को माताएं अपने बच्चों को लेकर पंहुची। सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत 112 पर्यवेक्षक पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने 10 ट्रांजिट स्थलों और 32 विशेष क्षेत्रों की भी पहचान की है, जहां बच्चों को पोलियो की खुराक उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। पोलियो उन्मूलन की दिशा में यह अभियान बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

