बच्चों में संस्कार शिक्षा वर्तमान दौर की बड़ी दरकार
श्री सत्य साईं सेवा का नाहन में बाल विकास गुरु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कार्यालय संवाददाता-नाहन
वर्तमान दौर में बच्चों को संस्कारित शिक्षा बेहद जरूरी है, ताकि बच्चे समाज, परिवार व राष्ट्र के लिए बेहतरीन नागरिक बन सकें। वर्तमान में राष्ट्र के सामने संस्कारित शिक्षा युक्त बच्चों का निर्माण लगातार चुनौती बनता जा रहा है, जिसके लिए बाल विकास जैसे कार्यक्रम प्रभावी साबित हो रहे हैं। यह बात श्री सत्य साईं सेवा के तहत संचालित बाल विकास की गुरु व संयोजिका निरूपमा जोशी ने नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। श्री सत्य साईं सेवा के तहत संचालित बाल विकास कार्यक्रम का ऑफलाइन कार्यक्रम रविवार को प्रदेश के सभी जिला में हुआ, जिसमें श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष रिटायर्ड प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने शुभारंभ किया।
वहीं, निरूपमा जोशी ने बाल विकास की साईं बाबा द्वारा संचालित वर्ष 1969 से संचालित बाल विकास की यात्रा की जानकारी सांझा की। कार्यक्रम में बाल विकास गुरु प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज के दौर में बाल विकास के महत्त्व पर सुप्रिया कौशल ने व्याख्यान दिया। जबकि हम अपनी आंतरिक भाव को किस तरह से जागृत कर सकते हैं पर डा. राजन कौशल ने जानकारी सांझा की। वहीं रजनी चौहान ने वेद के महत्त्व व वेद मंत्रों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। वहीं नरेश ने बच्चों की शांत चित अवस्था और इसके निरंतर अभ्यास पर जानकारी दी। वहीं टीचिंग की पांच तकनीकी पर जानकारी बच्चों को दी गई।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
