आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा वीआईपी रेस्ट हाउस

By: Jun 8th, 2026 12:02 am

जलशक्ति विभाग के बनीखेत में रेस्ट हाउस का काम अब अंतिम चरण में पहुंचा

स्टाफ रिपोर्टर-बनीखेत
जलशक्ति विभाग के बनीखेत में निर्माणाधीन वीआईपी रेस्ट हाउस का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस वीआईपी रेस्ट हाउस के निर्माण कार्य पर दो करोड़ 71 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। आधुनिक सुविधाओं से लेस वीआईपी रेस्ट हाउस को अगस्त माह तक बाहरी व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले आंगुतकों के लिए खोल दिया जाएगा। जलशक्ति मंडल सलूणी के अधिशासी अभियंता ईं देवेंद्र राणा ने खबर की पुष्टि की है। जलशक्ति विभाग की ओर से बनीखेत में आधुनिक सुविधाओं से लेंस वीआईपी रेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जा रहा है।

इस तिमंजिला भवन में दो वीआईपी सैट व पांच कमरों के अलावा मीटिंग हाल, ड्राईंग रूम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अर्बन डवलेपमेंट योजना के तहत निर्माणाधीन वीआईपी रेस्ट हाउस का इन दिनों फिनिशिंग कार्य चला हुआ है। अगस्त माह तक इस कार्य के मुकम्मल होने की उम्मीद है। उधर, जलशक्ति मंडल सलूणी के अधिशासी अभियंता ईं देवेंद्र राणा ने बताया कि बनीखेत में निर्माणाधीन वीआईपी रेस्ट हाउस का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को भवन का फिनिंशिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य के पूरा होते ही रेस्ट हाउस को आम लोगों व आंगुतकों के लिए खोल दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App