साप्ताहिक भविष्यफल : पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह

By: Jun 6th, 2026 12:05 am
weekly Rashifal

पढ़िए इस सप्ताह का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा सप्ताह। यह राशिफल आपको देगा आपके इस सप्ताह की घटनाओं की जानकारी व आपके स्वास्थ्य और कैरियर संबंधी सलाह।

7 जून से 13 जून, 2026 तक

मेष : यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा और आप अपने भविष्य की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू कर पाएंगे। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।

वृष : यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है और आपके अटके हुए काम भी बनते चले जाएंगे। अगर आपके बच्चे विदेश में पढऩे की महत्त्वाकांक्षा संजोए हैं तो यह समय आपके लिए काफी महत्त्वपूर्ण रहेगा और आप बच्चों के सपनों को साकार कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह खट्टा मीठा रहेगा। किसी गंभीर रोग से ग्रस्त होने का योग नहीं है। खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।

मिथुन : करियर के लिहाज से समय अनुकूल है। जो लोग सरकारी व निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश में हैं, उनकी चाहत पूरी हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मनोवांछित सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य के योग भी बन रहे हैं साथ ही कार्य क्षेत्र में नई-नई योजनाएं इस समय बननी शुरू होंगी। आय का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है। विदेश जाने की इच्छा भी पूरी हो सकती है।

कर्क : यह सप्ताह मिलेजुले नतीजे देने वाला है। परिश्रम की अधिकता रहेगी और धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें । अपनी कमजोरी का बखान न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनियोजित खर्चों में भी वृद्धि होगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह : वर्तमान में चल रही शनि की ढैय्या के कारण हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आएंगी लेकिन आप अपनी वाकपटुता और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, वे अपने हुनर की छाप छोडऩे में कामयाब रहेंगे और अपने आला अधिकारियों का दिल भी जीतेंगे। देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा आपके लिए उन्नति के मार्ग बनाएंगे। आर्थिक लाभ के योग भी हैं।

कन्या : यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बृहस्पति आप पर मेहरबान रहेंगे, लेकिन राहु आपके लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है इसलिए नौकरी पेशा जातकों को सलाह दी जाती है कि वे कार्यस्थल की राजनीति से दूर ही रहें। आमदनी के स्रोत बढऩे से आर्थिक जीवन और बेहतर होगा। नए निवेश से भी भरपूर लाभ होगा। स्वास्थ्य खट्टा-मीठा रहेगा। निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।

तुला : यह सप्ताह आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है। मान-समान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और जीवन में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा। वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बने हुए हैं। प्रोमोशन की भी संभावनाएं हैं। अब तक की हुई मेहनत रंग लाएगी। कोई भी महत्त्वपूर्ण शुरुआत करने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूलें। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिलेगा।

वृश्चिक : विरोधियों के हौंसले पस्त करने में आप कामयाब रहेंगे। कार्य स्थल पर अपने वरिष्ठ कर्मियों का पूरा सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग भी बनते हैं लेकिन अनचाही जगह पर तबादला नहीं होगा। आपका आत्मबल मजबूत बना रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा के लिए जाना हो सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु : शनि की चल रही ढैय्या के कारण कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचना होगा और अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा। परंतु संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। मांगलिक कार्य के योग भी बन रहे हैं। व्यवसाय में सुधार होगा और विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ा विचारों में मतभेद रह सकता है। अनचाही जगह पर तबादला होने के योग भी बन रहे हैं।

मकर : पारिवारिक दृष्टि और करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी । परिवार में सुख शांति रहेगी । संतान सुख में भी वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे । नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। जो लोग निजी क्षेत्र में हैं, उनके लिए भी समय बढिय़ा है। उपहार के आदान-प्रदान के अवसर आएंगे।

कुंभ : संचार माध्यम से कोई सुखद खबर आपको मिलेगी जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपके कई अटके हुए काम भी अब शनि महाराज की कृपा से बनने लगेंगे। देव गुरु बृहस्पति भी आप पर मेहरबान रहेंगे। संतान की तरफ से खुशी हासिल हो सकती है। घर में नए मेहमान के आगमन के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। नया वाहन या फ्लैट खरीदने का योग भी बन रहा है।

मीन : यह सप्ताह आपको अच्छे नतीजे देकर जाएगा और आपकी योजनाएं रंग लाती नजर आएंगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें करियर में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बढिय़ा रहेंगे। संघर्ष की स्थिति में जीवन साथी आपके कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। इनकम का कोई नया स्रोत भी विकसित हो सकता है और व्यापारी वर्ग के लिए भी समय बढिय़ा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App