परमाणु बम न होता, तो कोई पूछता भी नहीं, सिंगापुर के दूत ने पाक को दिखाया आईना, विफल राष्ट्र दिया करार
एजेंसियां — सिंगापुर
सिंगापुर के पूर्व विदेश सचिव और राजदूत बिलहारी कौसिकन ने पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति पर बेहद तीखा तंज कसा है। एक हालिया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोलते हुए कौसिकन ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है, जो हमेशा नाकामी की कगार पर खड़ा रहता है और अगर इसके पास परमाणु हथियार नहीं होते तो दुनिया को इसकी परवाह भी नहीं होती। पाकिस्तानी पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने पाकिस्तान की कूटनीति, सैन्य दखलंदाजी और जर्जर होती अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। अमरीका-ईरान के बीच तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान ने खुद को एक शांतिदूत के रूप में पेश करने की कोशिश की है। कौसिकन ने माना कि पाकिस्तानी सेना और नेतृत्व ने कूटनीतिक मौके का फायदा उठाने में तेजी दिखाई, लेकिन उन्होंने तुरंत यह कड़वी सच्चाई भी बयान कर दी। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक सफलताओं से पाकिस्तानी लोगों का पेट नहीं भरता।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की मुख्य समस्या कूटनीतिक नहीं है, बल्कि उसके भीतर की बुनियाद में है। अर्थव्यवस्था का भयानक कुप्रबंधन और जिहादी गुटों को बेलगाम छोड़ देना इसकी सबसे बड़ी वजहें हैं। जब एक पत्रकार ने तर्क दिया कि पाकिस्तान की अधिकांश समस्याएं उसके जटिल भूगोल यानी भारत, अफगानिस्तान, ईरान, चीन के बीच घिरे होने के कारण हैं, तो कौसिकन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App

