सोलन में इन्नरव्हील क्लब ने महिलाओं को बांटे छाते

By: Jul 30th, 2026 12:01 am

सोलन। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के लिए इनर व्हील क्लब सोलन ग्रीन वैली ने सराहनीय पहल की। क्लब की ओर से उन महिलाओं को बरसाती छाते वितरित किए गए, जो प्रतिकूल मौसम के बावजूद अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए रोजाना लोगों के घरों में घरेलू काम करने जाती हैं।

बारिश के कारण उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह छोटी-सी मदद उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।क्लब ने केवल घरेलू कामगार महिलाओं तक ही अपनी सहायता सीमित नहीं रखी, बल्कि उन महिलाओं को भी बड़े आकार के मजबूत छाते उपलब्ध कराए। इस अवसर पर क्लब की प्रधान निधि आनंद ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना क्लब की प्राथमिकता है। इस मौके पर इनर व्हील सोलन ग्रीन वैली की प्रधान निधि आनंद के साथ सुधा रानी, नैन्सी ठाकुर, ज्योति शर्मा, आशु अरोड़ा, मदान और युगती सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App